शामली, अप्रैल 27 -- कांधला। थाना क्षेत्र के गांव जसाला में बस अड्डे के पास दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक दंपति, उनकी बच्ची और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां से गंभीर हालत के चलते घायलों को उपचार हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। रविवार को थाना क्षेत्र के गांव जसाला बस अड्डे के समीप शाम दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में शामली के मोहल्ला दयानंद निवासी विपिन, उनकी पत्नी मीनाक्षी, उनकी बच्ची दिवंशी और एक अन्य सवार सतवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- सड़क हादसों में दंपती समेत चार घायल घायलों के अनुसार विपिन अपने परिवार के साथ बाइक पर सवार होकर कांधला से शामली लौट रहे थे। जैसे ही वे जसाला बस अड्डे के पास पहुंचे, एक दूधिया बाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.