शामली, फरवरी 19 -- क्षेत्र के गांव जसाला स्थित पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार युवक घायल हो गया, जबकि दूसरा बाइक सवार मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव कुड़ाना निवासी नदीम उर्फ नाज़िम पुत्र रहीशु मंगलवार को किसी कार्य से कस्बे में आया था। बताया गया है कि कार्य समाप्त करने के बाद वह अपनी बाइक से वापस गांव लौट रहा था। जैसे ही वह गांव जसाला स्थित पेट्रोल पंप के निकट पहुंचा, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही पल्सर बाइक से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। हादसे में नदीम गंभीर रूप से घायल हो गया। घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.