शामली, दिसम्बर 15 -- जनपद शामली के जसाला गांव के वीर सपूत अमर शहीद कैप्टन मदनपाल सिंह चौहान ने 1971 के भारत-पाक युद्ध में अद्भुत साहस और पराक्रम का परिचय देकर देश का नाम रोशन किया। मात्र 27 वर्ष की आयु में शकरगढ़ मोर्चे पर वायुसेना के अभियान के दौरान उन्होंने दुश्मन के 40 टैंकों को तबाह कर इतिहास रच दिया। दुश्मनों से डटकर मुकाबला करते हुए वह पाकिस्तानी सेना के भीषण हमले में वीरगति को प्राप्त हुए। मंगलवार में उनकी पुण्यतिथि पर जसाला में कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। कैप्टन मदनपाल सिंह चौहान का जन्म वर्ष 1944 में जसाला गांव के गुर्जर परिवार में शिक्षा प्रेमी रहतू सिंह के घर हुआ था। प्रारंभ से ही देशसेवा का जज्बा रखने वाले मदनपाल चौहान ने आगरा विश्वविद्यालय से बीएससी की पढ़ाई पूरी की। वर्ष 1963 में उन्होंने आर्टिलरी में सीधे सीनियर कमीशन प्राप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.