हल्द्वानी, फरवरी 14 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल ने शनिवार को हल्द्वानी में संगठन विस्तार के तहत नगर अध्यक्ष हरीश जोशी ने जसविंदर पाल सिंह उर्फ संटी को नगर उपाध्यक्ष मनोनीत किया। हरीश जोशी ने कहा कि संटी लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित हैं। उनके अनुभव और सक्रियता से दल को मजबूती मिलेगी। केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल, नगर कोषाध्यक्ष हरीश पांडेय, युवा नेता करण जोशी ने उन्हें बधाई दी। फोटो- 35पीसी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...