रुडकी, मार्च 7 -- जसवावाला गांव के मुख्य चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए ग्राम सभा की ओर से सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव विभाग को भेजा जाएगा। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि देशराज ने बताया कि कैमरे लगने से आपराधिक घटनाओं की जांच में पुलिस को मदद मिलेगी। वहीं पुलिस ने व्यापारियों को भी दुकानों पर नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे, अलार्म और कर्मचारियों का पूरा रिकॉर्ड रखने की सलाह दी है। कहा कि सीसीटीवी कैमरे नहीं होने के कारण कई तरह की दिक्कतें हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...