हरिद्वार, फरवरी 18 -- ज्वालापुर विधायक इंजी रवि बहादुर ने ग्राम जसवाला में राज्य योजना के तहत एक करोड़ रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल से बनने वाले बाईपास मार्ग का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है और आमजन की सुविधाओं के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने फीता काटकर बाईपास मार्ग निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सड़क संपर्क बेहतर होने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि राज्य योजना से स्वीकृत करीब एक करोड़ रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल युक्त मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। इस अवसर पर प्रधान देशराज, नीरज चौहान, प्रवीण चौहान, जिला पंचायत सदस्य उस्मान अली, रावत बुंदु, पंकज सैनी, प्रद...