रांची, जनवरी 20 -- रांची, विशेष संवाददाता। धुर्वा के चर्चित ठाकुर जसवंत सिंह हत्याकांड में ओम प्रकाश ऊर्फ गुड्डू को बरी किए जाने के खिलाफ अपील याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने प्रतिवादी ओमप्रकाश को नोटिस जारी किया है। जस्टिस आर मुखोपाध्याय और जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने सरकार की अपील याचिका पर सुनवाई करते हुए नोटिस जारी किया है। सितंबर 2024 में रांची की निचली अदालत ने इस मामले में मृतक के चचेरे ससुर अमर सिंह, चचेरे भाई वंश नारायण सिंह और उसके पुत्र रणधीर सिंह को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। साथ ही तीनों अभियुक्तों पर पांच-पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था। अदालत ने एक अन्य आरोपी ओम प्रकाश उर्फ गुड्डू को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया था। इस आदेश को सरकार ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है। बता दें कि 9 अक्तूबर 2015 क...