इटावा औरैया, अप्रैल 6 -- जसवंतनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कानपुर आगरा नेशनल हाइवे विचारपुरा के पास एक डीसीएम अचानक खराब हो गई। चालक रोहित पुत्र रामकृष्ण निवासी चंदपुरा कंचौली थाना दिवियापुर, औरैया तथा उसका साथी नितिन सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर उसे ठीक कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे एक अन्य ट्रक ने डीसीएम में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रोहित ट्रक के पहिए के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नितिन गंभीर रूप से घायल होकर ट्रक के नीचे फंस गया। मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से जिला अस्पताल इटावा भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उ...