इटावा औरैया, मई 30 -- जसवंतनगर में शुक्रवार की रात आई तेज आंधी और बारिश ने ग्रामीण क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित कर दिया। नगर क्षेत्र से नगला रामसुन्दर होते हुए नगला तौर, ब्रह्माणी देवी मंदिर, सरामई, घुरा, जाखन, कछपुरा, पूछरी, लुंगे की मड़ैया, खंदिया और फकीरे की मड़ैया होते हुए आगरा जनपद को जोड़ने वाले लिंक मार्ग पर नीम के दो पेड़ और 11 केवी लाइन का पोल टूटकर गिर गया। इससे सड़क मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। इस मार्ग से प्रतिदिन लगभग दो सौ बाइक सवार और पचास से अधिक चार पहिया वाहन चालकों का आवागमन होता है। पेड़ और बिजली पोल गिरने से मार्ग पर बिजली के तार भी टूटकर जमीन पर फैल गए हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर में छोटी खराबी होने से भंवरह मोड़ की बिजली गुल सुरक्षा के मद्देनजर लोग रास्ते से गुजरने से बच रह...