जसवंतनगर के सभासदों ने मानक विहीन निर्माण कार्यों का आरोप लगाया
इटावा औरैया, जून 20 -- जसवंतनगर। नगर पालिका में विकास कार्यों और शिकायतों की अनदेखी को लेकर सभासदों में नाराजगी बढ़ गई है। पालिका के कुछ सभासद शनिवार को डीएम कार्यालय पहुंचे और पालिकाध्यक्ष तथा ईओ के खिलाफ शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। सभासदों का आरोप है कि नगर पालिका क्षेत्र में कराए जा रहे निर्माण कार्यों में मानकों की अनदेखी की जा रही है।
सभासदों का आरोप वार्डों में होने वाले विकास कार्यों को लेकर कई बार पालिका अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी नाराजगी के चलते सभासदों ने अब डीएम से पूरे मामले की जांच कराने की मांग उठाई है। सभासदों की ओर से दिए गए शिकायती पत्र में वार्ड नंबर 3 सराउगी बाजार में कराए गए गली निर्माण कार्य का भी मामला उठाया गया है। आरोप लगाया गया है कि इंटरलॉकिंग गली निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.