गंगापार, दिसम्बर 18 -- गुरुवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। वहीं शीतलहर का कहर अचानक बढ़ जाने से लोगों को सुबह शाम आग का सहारा लेना पड़ रहा है। लेकिन प्रशासन की तरफ से कहीं भी अलाव जलाने की ब्यवस्था नहीं की गई है। विकास खंड जसरा के अगल बगल के बाजार सहित गांवों के चौराहों पर सदैव अलाव की व्यवस्था प्रशासन द्वारा लेखपाल से कराई जाती थी। लेकिन तहसील प्रशासन द्वारा अलाव न जलाए जाने के कारण लोग इस ठिठुरन भरी सर्दी में परेशान हो रहे हैं। वहीं एक सप्ताह से कड़ाके की ठिठुरन भरी ठंड से लोगों का जन जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। विकास खंड के जसरा, गौहनिया, घूरपुर, बारा, मिश्रा बांध,धनपत नगर सहित दर्जनों गांवों तातारगंज, चितौरी, चिल्ला गौहानी,परसररा के चौराहों पर अलाव न जलाए जाने के कारण बाजार आने जाने वाले लोगों को गलन के कारण ठिठुरना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.