गंगापार, फरवरी 1 -- विकास खंड जसरा में संचालित कुल पांच अस्थाई गोआश्रय स्थलों का निर्माण कराया गया है। जिसमें रेरा, कांटी, पांडर, गींज और देवरिया में गोशाला निर्मित हैं। गोआश्रय स्थल कांटी में 269 गोवंश, रेरा में 225, देवरिया में 250,पांडर में 321 और गींज गोआश्रय स्थल में 202 गोवंशों को रखा गया है। रेला में एक। सरकारी वृहद गोआश्रय स्थल निर्माणाधीन है। वहीं ज्यादातर गोशालाओं में सूखा पुआल ही गोवंशों को खिलाया जा रहा है। जब कि प्रतिदिन गोवंशों को पांच किलोग्राम हरा चारा, तीन किलोग्राम गेहूं का भूसा तथा 0.5 किलोग्राम चूनी चोकर मिलना चाहिए। जो कि गोशालाओं में गोवंशों को मानक के अनुसार नहीं दिया जा रहा है। राजकीय पशु चिकित्साधिकारी डा एसबी सिंह ने बताया कि पशुओं को अगर हरा चारा नहीं उपलब्ध हो पा रहा है तो उसके स्थान पर साईलेज की मात्रा हरे चार...