गंगापार, फरवरी 24 -- जसरा, हिन्दुस्तान संवाद। सीएचसी जसरा में मंगलवार को क्षेत्र से आए हुए मरीजों की भारी भीड़ लगी रही। अस्पताल में कुल सात सौ अधिक मरीजों की ओपीडी दिन के दो बजे तक अंकित रही। अधीक्षक डॉ. अंकिता पांडेय ने बताया कि मंगलवार को मौसम में अचानक परिवर्तन हो जाने के कारण खांसी, सांस, सुगर, ब्लडप्रेशर के मरीजों में वृद्धि हुई है। वहीं ओपीडी करने वाले डॉ. सुरेश प्रसाद ने बताया कि ज्यादातर मरीजों में कफ जमा होने के कारण उन्हें सीने में घबराहट, सांस फूलने की परेशानी होने लगती है। डाक्टर ने बताया कि सुगर एवं ब्लडप्रेशर के मरीजों की अस्पताल में भरमार लगी हुई है। जब कि छोटे छोटे बच्चों में बुखार एवं खांसी की समस्या बढ़ी हुई है। अधीक्षक डॉ. अंकिता पांडेय ने बताया कि सीएचसी में दवाइयों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता है। अस्पताल में हर तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.