गंगापार, मई 1 -- भारतीय जनता पार्टी मंडल जसरा यमुनापार के खण्ड विकास कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला के निर्देशानुसार महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शोभा द्विवेदी के नेतृत्व में प्रमुख जसरा अजीत सिंह की अगुवाई में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत विपक्षियों द्वारा महिला बिल पर कटाक्ष करते हुए उसे न लागू होने देने पर ब्लॉक सभागार में संयुक्त रुप से जन आक्रोश आन्दोलन के स्वरूप में ब्लाक से जसरा बाजार तक पैदल मार्च निकाला गया। साथ ही मार्चं करते हुए हाथों में पोस्टर, स्लोगन लेकर रैली निकाली गई। इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष जगत नारायण शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष भूपेन्द्र पाठक, अशोक तिवारी, वीरेन्द्र पाठक आदि रहे। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध पर भड़की भाजपा, राहुल-अखिलेश का फूंका पुतला यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन...