गंगापार, दिसम्बर 23 -- जसरा, हिन्दुस्तान संवाद। जसरा बाजार में देर रात मोटरसाइकिल से घर जा रहे दो सगे भाई की मोटरसाइकिल पलट गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सीएचसी जसरा भेजा गया जहां से उन्हें एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। करछना से अपने घर उमापुर जा रहे दो सगे भाई 29 वर्षीय मोनू विश्वकर्मा 42 वर्षीय अजय पुत्र इंद्रजीत विश्वकर्मा सोमवार देर रात जसरा बाजार के अंग्रेजी शराब की दुकान के आगे जैसे ही बढ़े कि अचानक मोटरसाइकिल से दोनों पलट गए तथा गंभीर रूप से घायल हो गए। अगल-बगल के लोगों ने घटना की सूचना घूरपुर पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी जसरा भेजा। जहां पर घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया । परिवार जनों ने बताया कि इंद्रजीत विश्वकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.