जसरा में धू धूकर जला चार सौ केवी का ट्रांसफॉर्मर
गंगापार, मई 26 -- जसरा, हिन्दुस्तान संवाद। जसरा नई बाजार मोहल्ले के किसान सेवा सहकारी समिति के पास स्थित 400 केवी का ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड के चलते गर्म होकर जल गया। जिससे दर्जनों घरों में अंधेरा छा गया है। स्थानीय लोग भीषण गर्मी में लोग रात जाग़कर बिताने के लिए बजबूर हैं। सोमवार की देर रात लगभग 12:00 बजे ओवरलोड के कारण ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने जब देखा तो बिजली विभाग को फोन कर बिजली आपूर्ति रुकवा दी गई। कुछ लोग ट्रांसफॉर्मर पर पानी डालकर आग बुझाते दिखाई दिए। लेकिन ट्रांसफॉर्मर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली का लोड अधिक होने के कारण ट्रांसफॉर्मर जल गया। बिजली उपभोक्ताओं ने ट्रांसफॉर्मर का लोड बढ़ाने व जल्द जले ट्रांसफॉर्मर को बदलने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.