जसरा में दरवाजे के बाहर से मोटरसाइकिल गायब
गंगापार, जून 24 -- जसरा, हिन्दुस्तान संवाद। जसरा के एक व्यापारी के घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरों ने उड़ा दिया।जसरा बाजार निवासी सुभाष केसरवानी मंगलवार रात को कहीं से घर आए। बाइक घर के बाहर खड़ी करके घर के अंदर गए ही थे और तुरंत ही दरवाजे पर लौटे लेकिन मोटरसाइकिल नदारद थी। उन्होंने आसपास के घर वालों से पूछताछ किया किंतु गाड़ी का कोई पता नहीं चला। परेशान भुक्तभोगी ने घूरपुर थाने में तहरीर दी है। बताते चलें कि आए दिन चोरों द्वारा बाजार में चोरी की घटनाएं घटित हो रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.