जसरा में ट्रेन से कटकर युवक की गई जान
गंगापार, जून 28 -- घूरपुर थाना क्षेत्र के सिंगल पुरवा गांव के सामने एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घूरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए प्रयागराज भेज दिया। रविवार की भोर में पास के गांव चितौरी के एक युवक की ट्रेन से कट कर मौत हो गई। सुबह आसपास के लोग जब रेलवे लाइन की तरफ गए तो वहां एक युवक का शव पड़ा देखा। आस पास के लोगों ने घूरपुर पुलिस को सूचना दे दी। सिंगल का पुरवा गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मृत युवक की पहचान चितौरी गांव निवासी 42 वर्षीय शंकर लाल पटेल पुत्र स्वर्गीय मिठाई लाल पटेल के रूप में हुई। चौकी इंचार्ज गौहनिया अनुराग सिंह ने बताया कि शव की पहचान हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए प्रयागराज भेज दिया है। वहीं शंकरलाल पटेल के मौत की खबर जैसे ही चितौरी गांव पहुंची, परिवार में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.