जसरा में कम बरसात में भी धान की रोपाई जोरों पर
गंगापार, जुलाई 11 -- क्षेत्र में मानसून की बरसात शुरू होने से किसानों को बड़ी राहत मिली है। बरसात के साथ ही जसरा क्षेत्र में धान की रोपाई का काम इस समय जोरों पर चल रहा है। विकास खंड जसरा में धान की रोपाई बारिश न होने और नहरों में पानी न आने के कारण पीछे चल रही थी। यमुना नदी का जलस्तर नीचे होने से नहरें अभी भी सूखी पड़ी हैं। लेकिन बीते दो दिनों से हो रही बरसात से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। क्षेत्र के तमाम किसान धान की रोपाई के लिए खेतों की ओर निकल पड़े हैं। किसानों को उम्मीद है कि समय पर बरसात होने से इस वर्ष खरीफ की फसल अच्छी होगी। किसानों को सलाह दी है कि रोपाई के बाद खरपतवार नियंत्रण और समय से उर्वरक डालें ताकि उपज बेहतर हो सके। क्षेत्र के तातारगंज, पचखरा, छिड़िया, परसरा, बसंती, पांडर, सरसेड़ी, बुदांवा, रेला, गड़रा, टिकरी तालुका कंजास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.