गंगापार, नवम्बर 28 -- विकास खंड में ओम ब्रह्म दरबार आश्रम का निर्माण प्रारंभ किया जा रहा है। जिसमें भूमि पूजन व नींव रखने के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर आधा दर्जन से अधिक संत महात्मा वहां उपस्थित रहेंगे। जसरा के कांटी गांव का मजरा नारायण का पूरा में ओम ब्रह्म दरबार साधना केंद्र के तहत एक आश्रम का निर्माण किया जाना है। संत जय के द्वारा पिछले कई वर्षों से क्षेत्र में अंधविश्वास से लोगों को बचाने तथा जनकल्याण हेतु लगातार ब्रह्म दरबार लगाया जा रहा है। दरबार में आने वाले लोगों को उनके कष्टों से निजात दिलाया जाता है। यह सब कार्य निःशुल्क किया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.