जसरा बाजार में सड़क पर बह रहा घरों का गंदा पानी
गंगापार, जून 26 -- प्रयागराज बांदा राजमार्ग पर स्थित जसरा बाजार में घर की नाली से निकल रहा गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। जिससे सड़क पर चलने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य बाजार की सड़क के किनारे नालियां पूरी तरह से गायब हो चुकी हैं।
स्थानीय नालियों की स्थिति बाजार के सड़क के पश्चिम दिशा की नालियां जगह-जगह पाट दी गई है। वहीं नाली न होने के कारण घर से निकला गंदा पानी सीधे राजमार्ग पर बह रहा है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में चार पहिया, दो पहिया वाहन के साथ ही लोग पैदल गुजरते हैं। घरों से निकला गंदा पानी वाहनों के टायर से उछलकर लोगों के कपड़ों पर पड़ रहा है।
सड़क की स्थिति पर प्रभाव वहीं नाली का पानी सड़क पर भरा होने के कारण सड़क की गिट्टियां भी उखड़ रही हैं तथा जगह-जगह सड़क पर गड्ढे भी बन रहे हैं। लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.