जसरा बाईपास पर शाम होते ही हो जाता है अंधेरा
गंगापार, जून 16 -- घूरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के गौहनिया स्थित हाईवे से निकले पांच किलोमीटर जसरा बाईपास को चालू हुए लगभग एक वर्ष होने को है, लेकिन स्ट्रीट लाइट नहीं लग सकी। दिन डूबते ही बाईपास पर अंधेरा पसर जाता है। इस दौरान बाइक सवार बाईपास के रास्ते से सफर करने में डरते हैं, क्योंकि रात बाईपास के मध्य उचक्कों का डेरा रहता है। जो आए दिन बाइक सवार अथवा साइकिल सवार लोगों को रोककर उनके साथ छिनौती आदि की घटनाएं करते हैं।बताते चलें कि जसरा रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए सरकार ने पांच किलोमीटर का लंबा बाईपास बनवाया और एक वर्ष पूर्व इसे लोकार्पण करते हुए चालू कर दिया गया। बाईपास चालू होने के बाद अब तक स्ट्रीट लाइट न लगाए जाने के चलते शाम होते अंधेरा पसर जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.