गंगापार, मार्च 25 -- इलाके में अभी कुछ माह पूर्व बना जसरा-गौहनिया बाईपास इन दिनों युवाओं और युवतियों के लिए रील बनाने के सुलभ ठिकाना बन चुका है। यद्यपि हाईवे पर इस तरह की रील आदि बनाने के लिए सख्त रोक है। बावजूद इसके भी रील बनाने वाले यूट्यूबर युवक युवतियों ने रील बनाने का केंद्र बना लिया है। विगत कुछ दिनों से गौहनिया और जसरा बाईपास पर ट्यूबर द्वारा बनाए जा रहे डांस रील को स्थानीय लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे हैं तो वहीं ट्यूबर डांस रील बनाकर यू ट्यूब, इंस्ट्राग्राम, एक्स पर डाल रहे हैं। जबकि बीच सड़क रीवा बांदा के हाईवे पर बनाए जाने के दौरान कभी भी अप्रिय घटनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता है। छोटे बड़े वाहनों का आना जाना लगा रहता है। अब तो डांस रील बनाए जाने के दौरान उक्त हाईवे पर भीड़ भी जुटने लगी है। बावजूद स्थानीय प्रश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.