जसराना में विद्युत करंट से युवक की मौत
फिरोजाबाद, सितम्बर 4 -- जसराना में बारिश के दिनों में विद्युत पोल की खेंच में आ रहे करंट से कारगिल शहीद के भतीजे की जान चली गई। युवक अपनी भैंस को लेकर आ रहा था तभी उसका हाथ पोल की खैंच यानी पोल को सपोर्ट करने वाले तार से छू गया। इसके बाद युवक को जोरदार करंट लगा और बेहोश हो गया था। चिकित्सकों ने अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया। अभिषेक पुत्र लाला राम निवासी कटौरा जसराना शुक्रवार को अपने गांव में भैंस को लेकर आ रहा था। वह बीएसएफ में तैनात रहे और कारगिल युद्ध के दौरान शहीद नेम सिंह के भतीजे थे। भैंस को लाते समय गांव में लगे विद्युत पोल को सपोर्ट करने वाले तार से छू गए और बारिश के दिनों में आ रहे करंट की चपेट में आ गए। अचानक से अभिषेक की चीख पुकार मची और फिर बेहोश हो गया। लोगों ने अभिषेक को तार से अलग किया और तत्काल सरकारी ट्रामा सेंटर फिरोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.