फिरोजाबाद, अप्रैल 20 -- जसराना। कस्बा में भगवान परशुराम जयंती पर रविवार को शोभायात्रा का आयोजन उत्साह, श्रद्धा और धूमधाम के साथ किया। विप्र समाज के सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे कस्बे का माहौल भक्तिमय हो गया। लोगों ने शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत एवं सम्मान किया। जसराना में लोक राष्ट्रीय महाविद्यालय से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मां कामाख्या धाम पहुंची। मां कामाख्या धाम पर शोभायात्रा का समापन किया। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां निकाली गईं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। जगह-जगह विप्र समाज के लोगों द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई। कस्बा में जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की। यह भी पढ़ें- रोहटा में परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली यात्रा के दौरान डीजे की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.