जसराना में जहरीले कीड़े के काटने से किसान की मौत
फिरोजाबाद, मार्च 18 -- थाना जसराना के गांव मुस्तफाबाद में मंगलवार की रात खेत में पानी लगाते समय जहरीले कीड़े के काटने से किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया है। मुस्तफाबाद निवासी 57 वर्षीय सुरेश उर्फ भूरे भाई पुत्र रामदीन मंगलवार की रात अपने खेत पर पानी लगा रहा था। उसी दौरान किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। इसकी जानकारी बुधवार की प्रातः तब हुई जब किसान के परिवार के लोग खेत पर पहुंचे। परिजन खेत पर पहुंचते उससे पहले ही सुरेश ने दम तोड़ दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। जहां बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के दो पुत्र और एक प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.