जसराना नहर में गिरी महिला का शव शिकोहाबाद भूड़ा नहर में मिला
फिरोजाबाद, जून 9 -- शिकोहाबाद थाना क्षेत्र जसराना के ग्राम बदनपुर में रविवार को शौच को गई एक महिला का पैर फिसलने से नहर में डूब गई थी। पुलिस के साथ परिजन उसकी खोज में जुटे थे। शव मंगलवार की सुबह भूड़ा गांव के पास से नहर से बरामद हो गया। पुलिस ने महिला के शव को नहर से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेज दिया। परिवार में कोहराम मच गया। विमलेश पत्नी अमित कुमार निवासी ग्राम बुधरई थाना खैरगढ़ दो साल से अपने मायके ग्राम बदनपुर थाना जसराना में रह रही थी। परिजनों की माने तो उसकी मानसिक स्थित ठीक नहीं थी। जिसके चलते वह अपने भाइयों के पास रह रही थी। यह भी पढ़ें- जसराना नहर में गिरी महिला का शव शिकोहाबाद भूड़ा नहर में मिला रविवार को महिला गांव के पास स्थित भोगनीपुर ब्रांच की नहर के पास शौच करने गई थी। नहर के किनारे उसकी चप्पल, लोटा रखा मिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.