जसराना और रसूलपुर में गैंग लीडरों के खिलाफ मुकदमा
फिरोजाबाद, अगस्त 26 -- जसराना और रसूलपुर पुलिस ने गैंग लीडरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों द्वारा गैंग का संचालन करके लोगों के अंदर भय व्याप्त किया जा रहा था। पुलिस ने आरोपियों और उसके सहयोगियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। थाना रसूलपुर प्रभारी प्रदीप कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है कि पुलिस टीम गश्त कर रही थी तभी पता चला कि अभियुक्त गैंग लीडर आसिफ पुत्र नजीम निवासी पुराना रसूलपुर और उसके अन्य साथी संगठित गिरोह का संचालन करते हैं। भौतिक और आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए अपराध करते हैं। वे वाहनों की चोरी और अन्य चोरियों का अपराध करते हैं। इनके गैंग में योगेंद्र उर्फ अर्जुन पुत्र रामवीर प्रजापति निवासी जिरौली उदी मोड़ के पास इटावा जो बछगांव में किराए का मकान लेकर सक्रिय है। चोरी के अपराध करने के बाद परिवार की शान शौकत और खुद के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.