जसम का दूसरा जिला सम्मेलन होगा सितंबर में
आरा, अगस्त 17 -- -जन संस्कृति को मजबूत करने के उद्देश्य से होने जा रहा सम्मेलन -बैठक में रामयश अविकल ने इंगूर-टिकुली कहानी का पाठ किया आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के नवादा स्थित जेपी उत्सव भवन में जन संस्कृति मंच के आरा-भोजपुर इकाई की बैठक हुई। बैठक में जन संस्कृति मंच के दूसरे जिला सम्मेलन को ले चर्चा हुई। यह सम्मेलन आगामी सितंबर माह की 13 तारीख को निर्धारित है। इस बार सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि दिल्ली के प्रो. गोपाल प्रधान होंगे। जसम के दूसरे जिला सम्मेलन के संबंध में जिला सह राज्याध्यक्ष कवि-आलोचक जितेंद्र कुमार ने कहा कि यह सम्मेलन देश व राज्य की साहित्यिक-सांस्कृतिक गतिविधियों में गति लाते हुए अभिव्यक्ति की आजादी के पक्ष में जन संस्कृति को मजबूत करने के उद्देश्य से होने जा रहा है। बैठक के अंत में कहानीकार रामयश अविकल ने अपनी भो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.