जसप्रीत बुमराह से कम नहीं हैं भुवनेश्वर कुमार, पूर्व क्रिकेटर ने किया दावा; आंकड़ों का दिया हवाला
नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने हाल ही में भारत की टी20 टीम में कमबैक करने वाले भुवनेश्वर कुमार की तारीफ की। कैफ ने भुवी के लिए यह तक कह दिया है कि बुमराह से कम नहीं हैं। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के आंकड़ों का हवाला भी दिया। साथ में बताया कि भुवनेश्वर कुमार ने क्यों सिलेक्शन के बारे में न सोचा और न ही ज्यादा बात की। मोहम्मद कैफ ने क्रिकबज पर एक वीडियो में कहा, "मुझे लगता है कि जो खिलाड़ी सिलेक्शन के बारे में नहीं सोचता है, उसके ऊपर दबाव कम होता है। अगर आप ज्यादा उम्मीद लगाते हो तो फ्रस्टेट होते हो। आपको क्रिकेट में फ्रस्टेशन नहीं लेकर आनी। ये बात भलीभांति भुवनेश्वर कुमार को मालूम है कि मेरा काम खेलना है। उनके पास यॉर्कर है, इन स्विंग है, आउट स्विंग है, नकल बॉल है, स्लोअर बॉल है। मेरे पास चालाकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.