नई दिल्ली, मार्च 7 -- इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला जीतने के बाद हर जगह संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह की तारीफ हो रही थी, मगर इन दो खिलाड़ियों के पीछे एक ऐसी परफॉर्मेंस की तारीफ रह गई जिसे भी तारीफ मिलनी चाहिए थे। भारतीय मैनेजमेंट ने इस खिलाड़ी को ड्रेसिंग रूम में स्पेशल मेडल देकर उसकी परफॉर्मेंस को नवाजा है। बता दें, इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भारत ने संजू सैमसन की 89 रनों की पारी के दम पर 254 का टारगेट रखा, इस स्कोर को डिफेंड करने में जसप्रीत बुमराह ने अहम भूमिका निभाई। डेथ ओवर में उनकी कमाल की गेंदबाजी के दम पर भारत ने मैच 7 रनों से जीता। यह भी पढ़ें- मुझे बचा लें; भारत में फंसे WI प्लेयर ने रोनाल्डो से लगाई मदद की गुहार संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह की तारीफों के बीच हार्दिक पांड्या की परफॉर्मेंस छिप गई। हार्दिक पांड्या ने इं...