जसप्रीत बुमराह बने सबसे ज्यादा बोल्ड विकेट लेने वाले गेंदबाज, तोड़ डाला लसिथ मलिंगा का रिकॉर्ड
नई दिल्ली, फरवरी 22 -- भारतीय टीम के धाकड़ पेसर जसप्रीत बुमराह ने रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मैच में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चार ओवर के स्पेल में महज 15 रन देकर तीन विकेट चटकाए। उन्होंने दूसरे ओवर में क्विंटन डिकॉक (6) को बोल्ड किया जबकि चौथे ओवर में रयान रिकेल्टन (7) और 19वें ओवर में कॉर्बिन बॉश (5) को पवेलियन भेजा। किसी भी गेंदबाज को सबसे ज्यादा खुशी बोल्ड विकेट से मिलती है, जो आसान नहीं होता। हालांकि, बुमराह का जवाब नहीं। उन्होंने अब एक धांसू रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।बुमराह ने तोड़ा मलिंगा का रिकॉर्ड दरअसल, बुमराह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बोल्ड विकेट लेने वाले फुल मेंबर नेशन गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने श्रीलंका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज लस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.