जसप्रीत बुमराह ने बढ़ाई मुंबई इंडियंस की धड़कनें! IPL 2026 से पहले CoE पहुंचा धाकड़ गेंदबाज
नई दिल्ली, मार्च 23 -- धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने मुंबई इंडियंस (एमआई) की धड़कनें बढ़ा दी है। वह आईपीएल 2026 से कुछ दिन पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में पहुंचे। बुमराह के सीओई जाने से उनकी फिटनेस पर संदेह के बादल मंडरा रहे हैं। एमआई ने इंडियन प्रीमियर लीग (एमआई) के 19वें सीजन की तैयारी के लिए एक हफ्ते पहले अपना कैंप शुरू कर दिया। हालांकि, बुमराह ने अभी तक कैंप ज्वाइन नहीं किया है। आईपीएल का 28 मार्च से आगाज होगा जबकि पांच बार की चैंपियन एमआई 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल शुरू होने में एक हफ्ते से भी कम समय बचा है और बुमराह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में नजर आए। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई कि वह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.