नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- मुंबई इंडियंस (एमआई) के धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2026 में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। वह सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ भी छाप छोड़ने में नाकाम रहे। एमआई ने 243/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया लेकिन एसआरएच ने छह विकेट से विजयी परचम फहरा दिया। एसआरएच ने आठ गेंद बाकी रहते टारगेट चेज किया। बुमराह ने मैच में सबसे ज्यादा रन लुटाए। उन्होंने चार ओवर के स्पेल में 54 रन खर्च किए और कोई विकेट नहीं लिया। वह जारी सीजन में अभी तक 80 गेंद डाल चुके हैं और केवल दो विकेट ही ले पाए। बुमराह को शुरुआती पांच मैचों में तो सफलात ही नहीं मिली थी। उन्होंने गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक-एक शिकार किया। पांच बार की चैंपियन मुंबई की हालत खस्ता। एमआई ने आठ मैचों में छठी हार झेली और अंक तालिका में नौवें पायदान पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.