जसप्रीत बुमराह को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे या टेस्ट टीम में से एक में मिलेगा मौका, बड़ी वजह आई सामने
नई दिल्ली, मई 16 -- अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी सीरीज के लिए 19 मई को भारतीय टीम का चयन होगा। भारतीय सीनियर पुरुष चयन समिति मंगलवार को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और तीन वनडे मैचों की टीम चुनने के लिए मीटिंग करेगी। इस दौरान जसप्रीत बुमराह के चयन पर नजरें होंगी। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पिछले तीन महीने से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं और ज्यादा आराम करने का मौका नहीं मिला है। बुमराह टी20 विश्व कप में खेलने के बाद आईपीएल में खेल रहे हैं, जहां वह मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए विकेट लेने के लिए संघर्ष करते हुए दिखे हैं। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक जसप्रीत बुमराह को आगामी अफगानिस्तान सीरीज में टेस्ट या वनडे सीरीज में से किसी एक में चयन होगा, क्योंकि समिति उन्हें तरोताजा रखना चाहती है। भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.