नई दिल्ली, फरवरी 8 -- सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज तो जीत के साथ हुआ, मगर खिलाड़ियों का चोटिल और बीमार पड़ने का सिलसिला जारी है। जसप्रीत बुमराह बीमार होने के कारण यूएसए के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप का पहला मैच नहीं खेल पाए थे, वहीं अब खबर है कि टीम इंडिया का एक और खिलाड़ी बीमार पड़ गया है। यह खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि टीम इंडिया का धाकड़ ओपनर अभिषेक शर्मा है। अभिषक शर्मा यूएसए के खिलाफ गोल्डन डक पर आउट हुए, इसके बाद वह मैदान पर दिखाई नहीं दिए। अभिषेक शर्मा ने एक भी ओवर फील्डिंग नहीं की, यहां तक वह मैच के बाद यूएसए के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने तक बाहर नहीं आए। यह भी पढ़ें- टॉस के लिए खड़े थे सूर्या, रोहित शर्मा को देख लगा दी दौड़; वीडियो जीत लेगा दिल कप्तान सूर्यकुमार यादव और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ...