नई दिल्ली, जून 4 -- पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 में पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर थी। 14 में से सिर्फ 4 ही मैच टीम जीत सकी थी। तीन कप्तान भी मजबूरी में चोट या निजी कारणों के चलते बदलने पड़ गए, लेकिन फिर भी टीम की हालत खराब रही। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजहों में से एक जसप्रीत बुमराह का खराब प्रदर्शन था। जसप्रीत बुमराह इस सीजन पूरी तरह फ्लॉप नजर आए। इतना ही नहीं, मुंबई इंडियंस को भी जसप्रीत बुमराह का एक-एक विकेट साढ़े 4-4 करोड़ रुपये का पड़ा। जिसे मैच विनर कहा जाता है, वही गेंदबाज मैच लुटाता नजर आया। इसका खामियाजा टीम ने भुगता। दरअसल, जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल 2026 में इतना घटिया प्रदर्शन किया, जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की होगी। पूरे टूर्नामेंट में बुमराह विकेट के लिए तरसते नजर आए थे। बुमराह को सिर्फ चार विकेट पूरे ...