नई दिल्ली, अगस्त 2 -- भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ होने वाले आगामी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से गाले में दो मैचों की टेस्ट सीरीज होने वाली है। जिसके लिए हाल ही में बुमराह ने फिटनेस टेस्ट पास किया था लेकिन अब वह रिपोर्ट के मुताबिक सीरीज से बाहर हो गए हैं। तेज गेंदबाज को बाएं घुटने में समस्या है और बोर्ड उनको लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता है, इस वजह से उन्हें फुल रिकवर होने की सलाह दी गई है। हालांकि अभी तक इस लेकर बोर्ड की तरफ से आधिकारिक बयान नहीं आया है। जल्द ही उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान हो सकता है, जिसके लिए आकिब नबी का नाम सबसे आगे है। यह भी पढ़ें- भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया में वापसी को लेकर तोड़ी चुप्पी!आकिब नबी डार को मिल सकता है मौका नंबर वन टेस्ट गेंदबाज ज...