नई दिल्ली, अगस्त 3 -- इंडिया वर्सेस श्रीलंका दो मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होना है। यह टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है और फाइनल में जगह बनाने के लिए भारत के लिए यह सीरीज काफी अहम है। हालांकि टीम इंडिया को सीरीज शुरू होने से पहले ही बड़ा झटका लग गया है। स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण IND vs SL दो मैच की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने उनके बाहर होने का कारण बताते हुए रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है। यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा से पहले बाबर आजम ने हासिल किया ये मुकाम, कोहली-धोनी टॉप-10 में बीसीसीआई ने सोमवार, 3 अगस्त को एक रिलीज जारी की जिसमें उन्होंने बुमराह के बाहर होने का कारण बताया। बीसीसीआई ने लिखा, 'जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ आने वाली टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं, क्योंकि इंग...