जसप्रीत बुमराह का होगा ऐसा हाल किसी ने सोचा नहीं होगा, न्यूजीलैंड में पड़ा विकेट का 'सूखा'
नई दिल्ली, नवम्बर 27 -- जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के पास वो धारदार है जिसका इस्तेमाल कप्तान विकेट निकालने के लिए करते हैं। विराट कोहली से लेकर रोहित शर्मा तक हर किसी भारतीय कप्तान ने इस स्टार गेंदबाज का इस्तेमाल मुश्किल परिस्थिति में ही किया है और बुमराह ने अधिकतर समय अपने कप्तान को सफलता ही हासिल करके दी है। हालांकि कई बार बड़े से बड़ा दिग्गज खिलाड़ी फेल होता है। बुमराह के साथ भी इस समय वैसे ही हो रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में बुमराह 2 दिन से विकेट को तरस रहे हैं। जी हां, वेलिंगटन में खेले गए पहले टेस्ट के आखिरी दिन बुमराह ने विकेट निकालने की जीतोड़ कोशिश की, मगर वह नाकाम रहे। उस समय कहा जा रहा था कि विकेट थोड़ा फ्लैट है, वहीं गेंदबाज भी थक गए हैं। मगर क्राइस्टचर्च में आज शुरू हुए दूसरे टेस्ट के पहले दिन भी बुमराह खाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.