नई दिल्ली, जुलाई 1 -- भारत के धाकड़ पेसर जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ट्रैविस हेड की घर बैठे मौज आ गई है। दोनों को बुधवार को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) द्वारा जारी टेस्ट प्लेयर्स रैंकिंग में एकसाथ बादशाहत मिल गई। बुमराह टेस्ट बॉलर्स की लिस्ट में मैट हेनरी को पछाड़कर नंबर-1 बने हैं। बुमराह के खाते में फिलहाल 870 रेटिंग अंक हैं। उन्होंने आखिरी टेस्ट मैच दिसंबर 2025 में खेला था। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज हेनरी ( 861 अंक) पिछले हफ्ते शीर्ष पर पहुंचे थे लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में नहीं खेलने के कारण दूसरे स्थान पर खिसक गए। न्यूजीलैंड ने नॉटिंघम में आयोजित मुकाबला 160 रनों से जीता। न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया।टैविस हेड ने जो रूट को धकेला वहीं, टैविस हेड ने दो स्थान की छलांग लग...