नई दिल्ली, मार्च 28 -- मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। टीम के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा है कि जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2026 के लिए स्क्वॉड में शामिल हो गए हैं और टूर्नामेंट में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। मुंबई इंडियंस की टीम के लिए ये राहत की खबर है क्योंकि जसप्रीत बुमराह खतरनाक गेंदबाज हैं और शानदार फॉर्म में भी हैं। मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरुआत रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले के साथ करेगा। भारतीय तेज गेंदबाज़ी के अगुआ जसप्रीत बुमराह इंडियन प्रीमियर लीग 2026 सीजन के अपने पहले मैच से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के कैंप में शामिल हो गए हैं। इससे पांच बार की चैंपियन टीम को सही समय पर एक बड़ा सहारा मिला है। बुमराह, जो बेंगलुरु के बाहरी इलाके में भारतीय क्रिकेट ...