नई दिल्ली, मार्च 10 -- भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए अगले 18 महीनों में टी20 अंतरराष्ट्रीय द्विपक्षीय सीरीज के बजाय 50 ओवर के अधिक मैच खेलने की कोशिश करेंगे। भारत को अगले साल अक्टूबर-नवंबर तक टी20 इंटरनेशनल के कई द्विपक्षीय टूर्नामेंट के अलावा जापान में होने वाले एशियाई खेलों में हिस्सा लेना है। एशियाई खेलों में सूर्यकुमार यादव के भारतीय टीम की अगुवाई करने की संभावना है। ऐसा समझा जाता है कि बुमराह कई अन्य अनुभवी भारतीय खिलाड़ियों की तरह 2028 में लॉस एंजिलिस ओलंपिक में खेलने के लिए बहुत उत्सुक हैं। इसका आयोजन टी20 प्रारूप में होगा। वह हालांकि 2027 विश्व कप तक वनडे प्रारूप को प्राथमिकता देंगे। भारत की विश्व कप तैयारियों की असली शुरुआत दो महीने लंबे और बेहद व्यस्त इंडियन प्रीमियर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.