काशीपुर, मार्च 6 -- जसपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के तीर्थ नगरी हरिद्वार के दौरे को लेकर स्थानीय भाजपाईयों में जबरदस्त उत्साह है। क्षेत्र से हजारों भाजपाई कार्यक्रम में शिरकत करने आज शनिवार को हरिद्वार रवाना होंगे। जिलाध्यक्ष मनोज पाल ने बताया कि भाजपाई बस, निजी वाहनों से हरिद्वार के लिए रवाना होंगे। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...