काशीपुर, मार्च 11 -- जसपुर, संवाददाता। रामलीला कमेटी जटवारा की बैठक में पिछली बार के ही अध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष को दोबारा चुन लिया गया। अध्यक्ष कुछ दिन बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे। इस बार जटवारा रामलीला कमेटी ही रामलीला का मंचन कराएगी। बुधवार को ठाकुर मंदिर परिसर में हुई बैठक में सर्वसम्मति से पुराने अध्यक्ष अशोक कांबोज, कार्यकारी अध्यक्ष सौरभ गर्ग के नाम पर मुहर लगा दी गई। तय किया गया कि रामलीला मंचन के लिए इस बार वृंदावन धाम से ही कलाकारों को बुलाया जाएगा। कार्यकारी अध्यक्ष सौरभ गर्ग ने बताया कि कुछ दिन बाद कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। यहां निकेश अग्रवाल, गौरव राजन अग्रवाल, गजराज सिंह, विमल कांबोज, हरीश ग्रोवर, विपलेश गुप्ता, ब्रजवीर चौधरी, नवीन अग्रवाल, अंकुर बंसल, सुधीर बिश्नोई, अनुराग अग्रवाल, मुकेश कांबोज, मा.मानस...