रुद्रपुर, अप्रैल 23 -- रुद्रपुर, संवाददाता। जिले के जसपुर क्षेत्र में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ने आठ अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण किया। तीन केंद्रों में अभिलेखों की कमियां मिलने पर सुधारात्मक नोटिस जारी किए गए। संबंधित केंद्रों को सात दिन का समय दिया गया है। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट जसपुर डॉ. धीरेन्द्र मोहन गहलोत और पीसीपीएनडीटी कोऑर्डिनेटर प्रदीप मेहर की टीम ने निरीक्षण अभियान चलाया। टीम ने सबसे पहले सीएचसी जसपुर स्थित अल्ट्रासाउंड केंद्र का निरीक्षण किया, जहां रेडियोलॉजिस्ट की ओर से सप्ताह में केवल एक बार अल्ट्रासाउंड सेवा उपलब्ध कराए जाने की जानकारी मिली। इसके बाद गर्ग अल्ट्रासाउंड सेंटर, उर्मिला नर्सिंग होम, अरिहंत हॉस्पिटल, गहलोत नर्सिंग होम, किलकारी हॉस्पिटल, परी हॉस्पिटल समेत अन्य केंद्रों की जांच की गई। यह भी पढ़ें- छापे में क्...