काशीपुर, फरवरी 25 -- जसपुर। बुधवार को इंटर के 65 बच्चों ने अपने भविष्य को दांव पर लगाते हुए जीव विज्ञान की परीक्षा छोड़ दी। जसपुर ब्लॉक क्षेत्र में 14 सेंटरों पर बोर्ड की परीक्षाएं हो रहीं हैं। बुधवार को इंटर जीव विज्ञान का पेपर था। इस परीक्षा को 65 छात्र-छात्राएं देने नहीं आए। इनमें 33 छात्र तो 32 छात्राएं हैं। बताते हैं कि रामचंद्र सिंह शिशु मंदिर में सबसे अधिक 46 बच्चे गैर हाजिर रहे। इनमें अकेले 28 छात्रायें है। परीक्षा प्रभारी मो. अजीम ने बताया कि पहली बार अ.मजीद इंका में परीक्षा हो रही है। इस बार हाईस्कूल में संस्थागत एवं व्यक्तिगत 2457 तो इंटर में 1965 छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.