जसपुर में 352 बच्चों ने लिया प्रवेश, अपर निदेशक ने दिए निर्देश
काशीपुर, अप्रैल 7 -- शहजाद सिद्दीकी, जसपुर। प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों में प्रवेशोत्सव मनाया गया। पहले दिन 352 बच्चों ने स्कूलों में प्रवेश लिया। अपर निदेशक ने स्कूलों का दौरा कर अधिक से अधिक बच्चों को प्रवेश कराने के निर्देश दिए। मंगलवार को जसपुर पहुंचे एनसीईआरटी देहरादून के अपर निदेशक डॉ. राकेश गैरोला ने महुआडाबरा नेहरू रांइका, राप्रावि टीला का दौरा किया। प्रभारी बीईओ हरिबाबू निरंजन ने बताया कि पहले दिन प्राथमिक में 83, उच्च प्राथमिक में 211 तो माध्यमिक में 58 बच्चों ने प्रवेश लिया। उधर, नेहरू राइंका महुआडाबरा में प्रवेशोत्सव मनाया गया। यहां प्रधानाचार्य बीएम लाल, कौशल चौधरी, पंकज चौहान, नाजिम कमर, सरीस आलम, डॉ. तजम्मुल हसन, शाकिर हुसैन, नफीस अहमद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.