जसपुर में 18.73 ग्राम स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार
काशीपुर, मई 21 -- जसपुर। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने तीन युवकों को दबोचकर उनसे 18.73 ग्राम स्मैक बरामद की है। बुधवार को एसआई हरीश आर्य ने गश्त के दौरान करन सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी कलियावाला जसपुर को 12.58 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं, ▶नादेही चौकी इंचार्ज संतोष देवरानी ने मो. ज़ैद पुत्र मो. ज़ाहिद को 03.31 ग्राम स्मैक, समीर पुत्र मो. यूसुफ निवासी नई बस्ती, जसपुर को 02.84 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा है। इनके पास एक बाइक भी मिली है। इससे यह दोनों स्मैक बेचा करते थे। कोतवाल राजेश पांडे ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। यह भी पढ़ें- स्मैक के साथ तीन नशा तस्कर गिरफ्तार यह भी पढ़ें- रुड़की में 30.37 ग्राम स्मैक नशा तस्कर गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.