काशीपुर, अप्रैल 8 -- शहजाद सिद्दीकी, जसपुर। हज पर जाने वाले तीन सौ से अधिक जायरीनों का प्रशिक्षण एवं टीकाकरण 11 अप्रैल को फैज-ए-आम इंटर कॉलेज में होगा। कॉलेज के प्रधानाचार्य रईस अहमद ने बताया कि राज्य हज कमेटी ने इस बार हज पर जाने वाले जायरीनों के प्रशिक्षण एवं टीकाकरण के लिए फैज-ए-आम इंटर कॉलेज को चुना है। 11 अप्रैल को ऊधमसिंह नगर एवं चम्पावत के तीन सौ से अधिक जायरीनों को हज पर जाने से पहले प्रशिक्षण दिया जाएगा। उसके बाद उनका टीकाकरण होगा। बताया कि इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...